Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

इस त्रासदी के मद्देनजर, राज्य सरकार ने कर्तव्य में लापरवाही के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद, उप पुलिस आयुक्त विकास कुमार और शेखर को निलंबित कर दिया था।

28 Jun 2025

बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

बेंगलुरु। केंद्र सरकार ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के जश्न के दौरान हुई भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को निलंबित करने की मंजूरी दे दी है। इस घटना में ग्यारह लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए थे।

इस त्रासदी के मद्देनजर, राज्य सरकार ने कर्तव्य में लापरवाही के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद, उप पुलिस आयुक्त विकास कुमार और शेखर को निलंबित कर दिया था। राज्य सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट डीपीएआर के माध्यम से केंद्र को भेज दी और अब केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट पर विचार कर उसे मंजूरी दे दी है।

आरसीबी टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों प्रशंसक बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोग मारे गए और कई घायल हो गए थे। घटना के बाद एक जांच समिति गठित की गई और उसकी सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने का हवाला देते हुए निलंबन की कार्रवाई की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों
इस त्रासदी के मद्देनजर, राज्य सरकार ने कर्तव्य में लापरवाही के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद, उप पुलिस आयुक्त विकास क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News